Rajasthan News: बाइक पर निकले सेना के जवान की जान पर बन आई। घर से कुछ ही कदम दूर चाइनीज मांझे ने जवान की गर्दन कट गई और वो सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया। हादसा चूरू के सरदारशहर इलाके में हुआ।

रामदेव कॉलोनी के श्रवण कुमार किसी काम से निकले ही थे कि अचानक तेज मांझा उनकी गर्दन से टकरा गया। झटके में उन्हें कुछ समझ नहीं आया और देखते ही देखते खून बहने लगा। लोगों ने तुरंत इन्हें राजकीय उप-जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. लोकेंद्र सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन सिहाग की टीम ने इलाज किया। उनकी गर्दन पर गहरा जख्म मिला।
डॉ. लोकेंद्र सिंह के अनुसार जवान की गर्दन पर सात टांके लगाने पड़े। उनका कहना है कि घाव थोड़ा और अंदर तक जाता तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे। फिलहाल श्रवण कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझे पर रोक है, लेकिन फिर भी इसकी बिक्री खुलेआम जारी है जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। प्रशासन को इस ओर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
