Rajasthan News: राजस्थान हाई कोर्ट से मेडिकल आधार पर मिली जमानत की अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। सफेद टाटा हेक्सा कार में समर्थकों के साथ जेल पहुंचते समय बाएं पैर में प्लास्टर बंधा था, जिससे चलने में परेशानी हो रही थी।

जेल में दाखिल होते ही पुलिस ने चेन और अंगूठी उतरवाई, जिसके बाद व्हीलचेयर की मदद से बैरक तक ले जाया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें लंगड़ाकर चलते नजर आया।
जमानत याचिका पर कल हाई कोर्ट में सुनवाई
आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट में कल सुनवाई होगी। अगर फैसला पक्ष में आता है, तो रिहाई संभव होगी, लेकिन अगर जमानत बढ़ाने से इनकार किया जाता है, तो गुजरात हाई कोर्ट से मिली 30 जून तक की जमानत भी बेअसर हो जाएगी।
चूंकि जोधपुर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है, इसलिए अगर राहत नहीं मिलती, तो जेल में ही रहकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ेगी। जमानत अवधि बढ़ाने के लिए गुजरात हाई कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया गया था कि 86 साल की उम्र में इनवेसिव सर्जरी सहन करना मुश्किल होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दोषियों के भी अधिकार हैं, जिसमें उचित इलाज का हक शामिल है।
कौन-कौन सी बीमारियों से जूझ रहा है आसाराम?
कोर्ट में पेश की गई जोधपुर AIIMS की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है, जो हाई रिस्क श्रेणी में आता है। साथ ही नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की जरूरत है। आसाराम की वकील के मुताबिक, आसाराम की कई मेडिकल जांच की गई हैं और सभी विशेषज्ञों की सलाह और रिपोर्ट में कम से कम एक बात समान है कि यह एक घातक स्थिति है।
पढ़ें ये खबरें
- दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
