Rajasthan News: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने आज, 30 अगस्त को जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद वह सुबह जोधपुर के पाल स्थित अपने आश्रम से जेल के लिए रवाना हुआ।
आसाराम ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था, जिसे हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को खारिज कर दिया था। इससे पहले, कोर्ट ने उनकी खराब स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर जमानत की अवधि 29 अगस्त तक बढ़ाई थी।

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर स्वास्थ्य स्थिति
जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है और वह “हाई रिस्क श्रेणी” में आता है। रिपोर्ट में कहा गया कि उसे विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी और नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श की आवश्यकता है। अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने भी उनकी स्वास्थ्य जांच की थी। इस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: इंदौर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’, भोपाल में गैस सिलेंडर को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पूर्व विधायक का निधन, दिगंबर जैन समाज का महावीर जयंती महोत्सव आज से, पंचकोसी यात्रा का आगाज, ग्वालियर में 3 दिन का अग्नि सुरक्षा मेला
- Bihar weather update: काल बैसाखी ने बदला मौसम का मिजाज, कहीं भारी बारिश तो कहीं वज्रपात का खतरा, ग्रीन जोन में पटना-गया
- पेरिस में बैंक ऑफ अमेरिका को बम से उड़ाने की आतंकी साजिश नाकाम, एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार
- 29 March History : अंग्रेजी हुकूमत पर मंगल पांडे ने चलाई थी विद्रोह की पहली गोली, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हुआ संघीय चुनाव… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- UP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के साथ व्रजपात की संभावना, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
