Rajasthan News: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने आज, 30 अगस्त को जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद वह सुबह जोधपुर के पाल स्थित अपने आश्रम से जेल के लिए रवाना हुआ।
आसाराम ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था, जिसे हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को खारिज कर दिया था। इससे पहले, कोर्ट ने उनकी खराब स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर जमानत की अवधि 29 अगस्त तक बढ़ाई थी।

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर स्वास्थ्य स्थिति
जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है और वह “हाई रिस्क श्रेणी” में आता है। रिपोर्ट में कहा गया कि उसे विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी और नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श की आवश्यकता है। अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने भी उनकी स्वास्थ्य जांच की थी। इस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
