Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र चुनाव कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया अच्छा नहीं है।

उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उनके मुताबिक, इस प्रक्रिया के लिए केवल दो दिन का समय मिलेगा, जो अब तक के इतिहास में पहली बार हो रहा है।
महाराष्ट्र चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल
अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से यह सवाल उठाया कि आखिर हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय चाहिए होता है, क्योंकि कई बार मतगणना में देरी हो सकती है या शिकायतें दर्ज होती हैं, जिनका समाधान चुनाव आयोग करता है। इस पर गहलोत ने कहा, यह संकेत देता है कि चुनाव आयोग का रवैया सही नहीं है।
राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस एकजुट
राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के सवाल पर गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सब मिलकर पूरी मेहनत कर रहे हैं। गहलोत ने कहा, मैंने सभी उम्मीदवारों से खुद बात की है और कहा है कि एकजुट होकर चुनाव लड़ें। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय आलाकमान करेगा, और इस मुद्दे पर डोटासरा से भी चर्चा हुई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- ‘पहले रामभक्तों से माफी मांगों…’ अखिलेश के अयोध्या दौरे पर CM योगी की शर्त से मची सियासी खलबली, जानें मामला
- नूंह से 3500 रुपये में खरीदा अवैध कट्टा, गुरुग्राम पुलिस ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार

