Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान विधानसभा के शून्यकाल के दौरान मंगलवार को पंचायत चुनाव में तीन संतान के नियम और छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक के मुद्दे जोरशोर से उठाए गए। चित्तौड़गढ़ के निर्दलीय विधायक चंद्रभान आक्या ने पंचायत चुनाव में तीन संतान की बाध्यता खत्म करने की मांग की, जबकि विधायक धर्मपाल ने छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू करने की अपील की।

पंचायत चुनाव में नियम, लेकिन विधानसभा-संसद में नहीं?
विधायक चंद्रभान आक्या ने तर्क दिया कि, “तीन संतान का नियम केवल पंचायत और निकाय चुनाव में लागू है, जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नहीं। अगर यह नियम जरूरी है, तो फिर इसे सभी चुनावों में लागू किया जाए, अन्यथा इसे पूरी तरह समाप्त किया जाए।”
उन्होंने कहा कि इस नियम के कारण कई योग्य उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाते, जिससे उनका राजनीतिक करियर प्रभावित होता है।
सरकार का जवाब: संज्ञान लिया जाएगा
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर विचार करेगी और उचित कदम उठाएगी।
छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग
सदन में विधायक धर्मपाल ने छात्रसंघ चुनावों पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि, “छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होते हैं। इस सदन में बैठे कई विधायक और नेता इसी प्रक्रिया से होकर आए हैं। इसलिए सरकार को इन चुनावों को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- MP में कहीं आंधी तो कहीं बारिश: आज 24 जिलों में अलर्ट, 9 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
- मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप की आज बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, रेस्क्यू ऑपरेशन की देंगे जानकारी मीडिया के सामने
- UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी हुए सफल, अनिल पांडेय ने हासिल किया पहला स्थान
- दिल्ली शराब नीति केस: अरविंद केजरीवाल खुद कोर्ट में रखेंगे दलील, जज के सामने ‘रिक्यूजल’ अर्जी दाखिल
- पीएम मोदी, अमित शाह, योगी और राजनाथ, जेपी नड्डा, मिथुन चक्रवर्ती, हिमंत बिस्वा सरमा, कंगना रनौत… बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
