Rajasthan News: राजस्थान के कोटपुतली शहर में ITI कॉलेज के छात्र -छात्राओं के विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है. जिसमें प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक के खिलाफ छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है. कॉलेज के छात्र-छात्राओं के का कहा है कि संस्थान का सहायक निदेशक उनके साथ अभद्रता करता है।

कुछ दिन पहले इसका विरोध करने पर उन्होंने जबरन 2 दर्जन विद्यार्थियों को 10 दिन के लिए कॉलेज से रेस्टीगेट कर दिया है. इस घटना के बाद छात्रों ने आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने संस्थान के सहायक निदेशक कुंतल सैनी पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की. इसके बाद विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना भी मौके पर पहुंच गए. पूर्व सचिव ने सभी छात्र -छात्राओं से बात की और उनका समर्थन किया. जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर ADM ओपी सहारण को ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों ने बताया कि कुंतल सैनी ने जबरन 2 दर्जन विद्यार्थियों को 10 दिन के लिए कॉलेज से रेस्टीगेट भी कर दिया है. उन्होंने सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ADM सहारण ने SDM ब्रजेश चौधरी को इस पूरे प्रकरण की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है.
पढ़ें ये खबरें
- जबलपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से लूट: बाइक सवार बदमाश उड़ा ले गए मोबाइल; CCTV फुटेज आया सामने
- बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल
- Crude Oil Price Today : कच्चा तेल 110 डॉलर के पार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते हमलों से भारत की बढ़ सकती है मुश्किल
- एमपी में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव का ऐलानः 12 नवंबर को होगी वोटिंग और मतगणना
- दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से अभद्रता: नस्लीय टिप्पणी की और बनाया मजाक, आमिर शौकीन के खिलाफ FIR दर्ज, रिजिजू बोले- कड़ा एक्शन होगा
