Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा संगठन को कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी प्राणहीन है, इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए सबसे पहले कार्यकर्ता को सशक्त करना होगा।

कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि गांव में बूथ अध्यक्ष, मंडल में मंडल अध्यक्ष और जिले में जिलाध्यक्ष पार्टी के असली प्रतिनिधि हैं। उनके हस्ताक्षर से जनता के काम होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता की एक घंटी में फोन उठना चाहिए और काम होना चाहिए, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
कार्यशाला के दौरान वसुंधरा राजे ने शेर के ज़रिये कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा…
किसी रोते हुए चेहरे से आंसू पूछ तो सही,
किसी बेसहारा की लाठी बन तो सही।
कहीं मत कर तलाश, इसी ज़मीं पर है ईश्वर,
किसी के जख्म पर मरहम लगा तो सही।
राजे ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जो बोलता है, वही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आवाज होती है। कार्यकर्ता की आवाज़ को दबाया जाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक समय देश की दसों दिशाओं में कांग्रेस का वर्चस्व था, लेकिन आज चारों ओर भाजपा दिखाई देती है। यह बदलाव कार्यकर्ताओं की तपस्या और समर्पण का नतीजा है, जिन्होंने भूख-प्यास की परवाह किए बिना सिर्फ़ कमल खिलाने का संकल्प लिया।
पढ़ें ये खबरें
- बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- CG Morning News : छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल सुनेंगे समस्याएं, सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा छत्तीसगढ़
- बाढ़ में फाइलेरिया की दवा खाते ही 35 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी, सभी अस्पताल में भर्ती
- दुनिया से छिपाकर इजरायल ने जिसे रखा, अब भारत को देगा वही हथियार! इंटरसेप्ट करना नामुमकिन, कांप उठेगा पाकिस्तान
- बहुचर्चित सेवाधाम आश्रम मामलाः इंदौर हाईकोर्ट ने 17 बच्चों की मौत पर PIL दर्ज करने के दिए निर्देश, मुख्य सचिव. प्रमुख सचिव, कलेक्टर कमिश्नर को नोटिस जारी, 2 सप्ताह में मांगा जवाब

