Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने का फैसला किया, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा। बीकानेर में खेजड़ी बचाव आंदोलन के चलते सरकार ने इस कदम को जरूरी माना। आंदोलन में स्थानीय लोग, संत समाज और वसुंधरा राजे तक शामिल हुए थे। गुरुवार देर शाम सरकार की ओर से मंत्री केके बिश्नोई, बीजेपी उपाध्यक्ष बिहारी बिश्नोई, जसवंत बिश्नोई और पब्बाराम बिश्नोई का प्रतिनिधिमंडल बीकानेर पहुंचा और आंदोलनकारियों से बातचीत की।

बैठक के बाद फैसला लिया गया कि खेजड़ी की कटाई पर पूरे राजस्थान में लिखित रूप में रोक लगाई जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इसे पर्यावरण प्रेमियों की जीत बताया। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि सरकार संतों से किए वादे पर कायम है और इसी सत्र में विधानसभा में बिल पेश किया जाएगा।
राज्य के सभी कलेक्टरों को अब लिखित आदेश दिया गया है कि खेजड़ी की कटाई नहीं होगी। आदेश में कहा गया है कि खेजड़ी का सांस्कृतिक महत्व और आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष संरक्षण कानून लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पहले 27 अगस्त 2025 और फिर 5 फरवरी 2026 को इस कानून को जल्दी लागू करने और अवैध कटाई रोकने का निर्देश दिया है।
पढ़ें ये खबरे
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
