Rajasthan News: जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। विधायक ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और वह नियमों के अनुसार काम करता है। भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में विकास कार्य हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार काम कर रही है। उनके मुताबिक माफिया राज पर अंकुश लगा है और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है। साथ ही कहा कि कांग्रेस के पास यदि कोई प्रमाण है तो दिखाए।
उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा सरकार इस रास्ते पर नहीं चलती। उनके अनुसार हिंदू-मुस्लिम सभी एक परिवार हैं और प्रदेश का हर नागरिक सरकार की जिम्मेदारी है।
SIR प्रक्रिया के दौरान कुछ मतदाताओं के नाम हटने की शिकायतें सामने आई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा मुसलमानों के नाम जानबूझकर कटवा रही है। हाल ही में हवामहल क्षेत्र के एक BLO का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर गलत तरीके से नाम काटे जाने की बात कही गई। इसके बाद शनिवार को आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भी इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
