Rajasthan News: 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी को राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बाड़मेर कलेक्टर के अलावा चार अन्य जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी विशेष योगदान के लिए सम्मान मिलेगा।

जेंडर रेशियो में बेहतरीन सुधार
बाड़मेर जिले में कलेक्टर टीना डाबी के नेतृत्व में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य हुआ। इसके परिणामस्वरूप जिले का जेंडर रेशियो 877 से बढ़कर 897 हो गया। कलेक्टर डाबी ने महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया।
महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस
कलेक्टर डाबी के अनुसार, महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए गए। नवविवाहित महिलाओं और अन्य पात्र महिलाओं के नाम दर्ज करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए। इसके अलावा, बूथ लेवल अधिकारियों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग लिया गया।
मतदाता जागरूकता अभियान के सकारात्मक नतीजे
निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार के लिए “मरु उड़ान” जैसे अभियान और विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन प्रयासों ने बाड़मेर जिले में मतदाता-संख्या अनुपात और जेंडर रेशियो में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महिला मतदाताओं की भागीदारी और जेंडर रेशियो में सुधार के लिए किए गए इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी को सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 का विरोध: सड़कों पर उतरे 66 गांवों के किसान, खेती प्रभावित होने की आशंका को लेकर जताया विरोध
- क्रिसेंट वाटर पार्क के पास तेंदुए की दस्तक! घर के बरामदे में घूमता दिखा, VIDEO वायरल
- संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
- सड़क पर थूकने वालों का कटेगा चालान, MCG ने जारी की सख्त चेतावनी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, CM साय ने किया स्वागत, जानिए किन कार्यक्रमों में होंगीं शामिल

