Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से बहुत बड़ी खबर आ रही है। बयाना नगरपालिका की बैठक में शुक्रवार 12 जून को निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और अधिशासी अधिकारी अनीता कुमारी के बीच हुई तीखी बहस का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। विवाद के कुछ ही घंटों बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए ईओ अनीता कुमारी को सस्पेंड कर दिया। लेकिन अब इस निलंबन के विरोध में कुशवाहा समाज खुलकर मैदान में उतर आया है।

मीटिंग में जमकर हुई थी तू-तू मैं-मैं
बयाना नगरपालिका में विकास कार्यों को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग के दौरान वहां मौजूद एक आम आदमी ने कुछ बोलने की कोशिश की, जिस पर विधायक ऋतु बनावत ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। बताया जा रहा है कि वह शख्स ईओ अनीता कुमारी का कोई करीबी रिश्तेदार था। बस इसी बात पर मैडम ईओ भड़क गईं और सीधे विधायक से ही भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंची बात
विवाद के तुरंत बाद विधायक ऋतु बनावत ने सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चिट्ठी लिख दी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए, तो ईओ ने उनका प्रोटोकॉल तोड़ा और सरेआम बदतमीजी की। विधायक की इस शिकायत पर स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने बिना देर किए ईओ अनीता कुमारी को सस्पेंड करने का फरमान जारी कर दिया।
कुशवाहा समाज ने फूंका विधायक का पुतला
ईओ अनीता कुमारी पर हुई इस एकतरफा कार्रवाई से कुशवाहा समाज में भारी नाराजगी है। शनिवार को समाज के सैकड़ों लोग बयाना के सैदपुरा गांव में इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने विधायक ऋतु बनावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि ईओ के साथ सरासर अन्याय हुआ है और जातिगत भावना के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सरकार से निलंबन का आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की है। इस पूरे बवाल के बाद बयाना नगरपालिका का कामकाज ठप हो गया है।
पढ़ें ये खबरें
- प्रॉपर्टी ID में गलती ठीक कराने पहुंचे शख्स से मांगी रिश्वत, केमिकल लगे नोटों ने खोला क्लर्क का राज
- जबलपुर के बाद MP का सुधरेगा ट्रैफिक? बिगड़ती व्यवस्था पर HC का सवाल; दूसरे शहरों के लिए भी बनेगी एक्सपर्ट कमेटी?
- ‘शोले’ के असरानी भी फेल ! इंदौर के जोन-3 थाने में ‘क्राइम मास्टर गोगो’ वाला खेल? टीआई के खास सिपाही पर गंभीर आरोप-CCTV से दूर कथित ‘सेटलमेंट’
- October Rules Change : 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये बड़े नियम, बैंकिंग से LPG सब्सिडी और NPS तक पड़ेगा सीधा असर
- केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ‘आज सबसे ज्यादा भाई-भतीजावाद का उदाहरण प्रधानमंत्री खुद हैं’


