Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर स्थित बीएसएफ की कोडेवाला चौकी का दौरा किया। उन्होंने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी बहादुरी की सराहना की।

सीएम ने कहा कि बीएसएफ दुनिया के सबसे बड़े और अनुशासित सीमा रक्षक बलों में से एक है, जो दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करता है।दौरे के दौरान महिला प्रहरियों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया। सीएम ने जवानों को फल बांटे, आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम और रक्षा उपकरणों का जायजा लिया, और दूरबीन से सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसएफ की सामाजिक पहलों, जैसे नशा मुक्ति, युवा जागरूकता, और मरुस्थल में 6.5 लाख पौधे लगाने की सराहना की।
सीएम ने ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत 9.12 करोड़ पौधे लगाने की उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के आधुनिकीकरण के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं बेहतर की गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, डीजीपी राजीव शर्मा, और बीएसएफ के आईजी एम.एल. गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
पढ़ें ये खबरें
- बाथरूम में नहाती लड़कियों का चोरी छिपे बनाया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
