Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के सभी बीजेपी विधायकों से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात सभी विधायकों से एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग संभागों में होगी. इसके लिए मीटिंग का शेड्यूल फिक्स कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा सभी विधायकों से मिलकर फीडबैक लेंगे. यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. विधायकों के साथ होने वाली इस मीटिंग की चर्चा जोरों पर है और इसे लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं.

सीएम और विधायकों की मीटिंग को प्रदेश में किए गए कार्यों का फीडबैक लेने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साथ ही, आगामी बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए सीएम विधायकों से सुझाव लेंगे. इन सुझावों के आधार पर बजट तैयार किया जाएगा.
28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम.
सीएम भजनलाल शर्मा का विधायकों से मिलने का कार्यक्रम 28 दिसंबर से शुरू होगा और 30 दिसंबर तक चलेगा. यह कार्यक्रम सात संभागों में अलग-अलग समय और दिन पर आयोजित किया जाएगा. 28 दिसंबर को कोटा में विधायकों के साथ मीटिंग होगी. यह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा. वहीं 29 दिसंबर को तीन संभागों में मीटिंग होगी जिसमें 11 बजे से 1 बजे तक जोधपुर में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उदयपुर में और शाम 5 बजे से 7 बजे तक भरतपुर में मीटिंग होगी. जबकि 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक अजमेर में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बीकानेर में और शाम 5 बजे से 7 बजे तक जयपुर में विधायकों के साथ मीटिंग होगी.
जानें बैठक के मायने
राजस्थान में कैबिनेट में बदलाव की चर्चा काफी समय से हो रही है. ऐसे में विधायकों के साथ यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि सीएम इस मीटिंग में विधायकों से कैबिनेट में बदलाव को लेकर फीडबैक ले सकते हैं.
इस चर्चा में मंत्रियों के कार्यों का भी फीडबैक लिया जाएगा. जिन मंत्रियों का प्रदर्शन नॉन-परफॉर्मिंग माना जाएगा, उनके विभाग बदले जा सकते हैं या वापस लिए जा सकते हैं. ऐसे में विधायकों के साथ यह मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण है.
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर में लिखा- अगली बार नहीं समझाऊंगा, हिंदू समाज में आक्रोश
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान

