Rajasthan News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर के बीच बिजली बिल को लेकर तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनके घर पर बिजली विभाग ने कार्रवाई की, जबकि खुद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर भी 2 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बेनीवाल का तर्क है कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है तो मंत्री पर भी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ द्वेषपूर्ण रवैया अपना रही है।

नागर का पलटवार
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बेनीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मंत्री आवास का बिजली बिल सरकार जमा करती है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता। नागर ने यह भी कहा कि हनुमान बेनीवाल अक्सर आवेश में बयान देते हैं और अपनी ही बातों पर नियंत्रण नहीं रख पाते।
बिजली बिल जमा मत करो की धारणा
नागर ने बेनीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी शुरू से ही यही सोच रही है कि बिजली का बिल जमा मत करो और ट्रांसफार्मर उठा ले जाओ। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रवृत्ति पर अब रोक लगाई गई है।
कार्रवाई में समानता का दावा
ऊर्जा मंत्री ने साफ कहा कि विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर पक्षपात या दबाव में कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। चाहे जनप्रतिनिधि हों या अधिकारी, अगर बिजली चोरी या अनियमितता करेंगे तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
बिजली चोरी रुकेगी तो आपूर्ति सुधरेगी
नागर का कहना है कि अगर चोरी कम होगी तो उपभोक्ताओं को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमों का पालन करने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
पढ़ें ये खबरें
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, गुस्साए स्टॉफ ने टोल कर्मचारी के साथ की मारपीट, देखें VIDEO…
- सरकारी आवास में चल रहा था साई डायग्नोस्टिक सेंटर, प्रशासन ने किया सील
- BSEIDC का कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से कैश और करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद
- Haryana Top News : हरियाणा में 450 डॉक्टरों की होगी भर्ती, जर्जर अस्पतालों की भी होगी मरम्मत, विधायक को धमकी मामले में बड़ा सुराग, हिसार में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक की मौत समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- MP TOP NEWS TODAY: 3 सितंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें


