Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में विदेशी नस्ल के कुत्तों पर सट्टा लगाने के आरोप में 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरशद अली ने शनिवार को जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात चक बुधसिंह वाला रोही स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी की गई। यहां कुत्तों पर सट्टा लगाया जा रहा था।

एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 15 वाहन जब्त किए गए और कुछ आरोपियों के पास से लाइसेंसी हथियार भी बरामद हुए। छापेमारी के दौरान कई आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में अधिकतर पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं, जो अपने निजी वाहनों से कुत्तों को लेकर आए थे।
घायल अवस्था में मिले कुत्ते
छापेमारी के दौरान कई कुत्ते घायल अवस्था में पाए गए। इन कुत्तों का इलाज जारी है और उन्हें पुलिस की निगरानी में फार्म हाउस में ही रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग
पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी एक सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए इस सट्टे का आयोजन करते थे। इस ग्रुप में करीब 250 सदस्य जुड़े हुए हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों की लड़ाई आयोजित करते थे।
पढ़ें ये खबरें
- आंगनवाड़ी केंद्रों में जुटे बच्चे और अभिभावक, स्वास्थ्य-पोषण से लेकर शिक्षा तक दी गई जानकारी
- स्मार्ट क्लास में जातिसूचक भोजपुरी गानों पर थिरके छात्र, 14 बच्चे निष्कासित और शिक्षकों पर कसा शिकंजा!
- डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : मंत्री रणबीर गंगवा
- 2 करोड़ का डीजल गटक गया 308 पहियों वाला ये मेगा ट्रक! एक दिन में तय करता है पैदल से भी कम दूरी
- ‘SIR पर सर्वसम्मति से हुआ फैसला’, चुनाव आयोग ने असहमति की खबरों को किया खारिज


