Rajasthan News: फिल्म मैंने प्यार किया से मशहूर हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों जयपुर में हैं और इस गुलाबी नगरी की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने राजस्थान और इसके पर्यटन के प्रति अपना विशेष लगाव जताया.

भाग्यश्री ने अपनी रील में जयपुर को “सबसे सुंदर शहर” बताते हुए इसकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर सेंट जॉर्ज सर्कल तक की सजावट जयपुर को हर रोज नई नवेली दुल्हन की तरह पेश करती है. साथ ही यहां के होटलों की मेहमाननवाजी और हाई-क्लास सुविधाओं की भी सराहना की. उन्होंने राजस्थान को अपनी यात्राओं का एक खास हिस्सा बताते हुए अपने फैंस से यहां घूमने की अपील की.
ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा जताई
रील में भाग्यश्री ने कहा कि वह राजस्थान के पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर बनना चाहती हैं. उन्होंने इस राज्य से अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र करते हुए बताया कि राजस्थान उनका ससुराल भी है, इसलिए यह जगह उनके दिल के बहुत करीब है.
राजस्थान का पर्यटन अविश्वसनीय
भाग्यश्री का कहना है कि राजस्थान का पर्यटन दुनिया भर में अनोखा है. उन्होंने कहा कि जहां विदेशी पर्यटक राजस्थान के आकर्षण का आनंद लेते हैं, वहीं हम भारतीय अपने देश को पूरी तरह से देखने से चूक जाते हैं.
पढ़ें ये खबरें
- यूपी: बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यीय विशाल प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल
- ‘बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं…’ कोर कमेटी बैठक में सिंधिया के गायब रहने पर पीसी शर्मा का तंज, राज्यसभा चुनाव पर बताया ‘ब्राह्मण विरोधी’
- Jharkhand Top News :रांची में भाजपा-कांग्रेस भिड़े, धनबाद में हत्या, मौसम को लेकर भी चेतावनी, सीआईडी ने खोला कथित सिंडिकेट का तरीका,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घेरकर बरसाईं गोलियां
- मैराथन बैठक में बूथ मजबूत करने का मंत्र: स्मृति ईरानी ने कहा- छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार

