Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने कोटा के रसूलपुर गांव का नाम बदलकर ‘रामपुर’ कर दिया है। इस बदलाव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है और गृह मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिला कलेक्टर को सभी आधिकारिक रिकॉर्ड में नए नाम के अनुरूप बदलाव करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विधायक ने की थी नाम बदलने की सिफारिश
गांव का नाम बदलने की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। कोटा की लाड़पुरा सीट से विधायक कल्पना देवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर गांव का नाम बदलने का अनुरोध किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने करीब तीन महीने पहले ‘रसूलपुर’ का नाम बदलकर ‘रामपुर’ करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
गांववालों में खुशी, सरकार को जताया आभार
गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के बाद ग्रामीणों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में नागा साधुओं का अखाड़ा और रामस्नेही संप्रदाय का रामद्वारा स्थित है। यहां करीब 1300 साल पुराना चंद्रेसल मठ और कई हिंदू संस्कृति से जुड़े प्रतीक मौजूद हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पत्राचार और सामाजिक आयोजनों में पहले से ही ‘खेडारामपुर’ नाम का उपयोग किया जाता रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विधायक कल्पना देवी के प्रयासों से केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन को मंजूरी दी, जिससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल

