Rajasthan News: राजस्थान सरकार में अब प्रदेश के सभी स्कूलों में हर वर्ष 28 फरवरी को महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की।

यह निर्णय भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मांग पर लिया गया है। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस को शामिल किया गया है, ताकि चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों के साथ यह आयोजन किया जा सके। घोषणा के बाद सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सरकार को पत्र लिखकर मांग की थी कि महाराणा प्रताप से जुड़े किसी महत्वपूर्ण दिवस को शिविरा पंचांग में शामिल किया जाए, जिससे स्कूलों में बच्चों को उनके जीवन और शौर्य से परिचित कराया जा सके। उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप राजस्थान के गौरव हैं और विद्यार्थियों तक उनके आदर्श पहुंचना जरूरी है।
चित्तौड़ मेले के मंच से भी सीपी जोशी ने यह मांग दोहराई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस विषय में पहले ही पत्र प्राप्त हो चुका था और उसी के आधार पर 28 फरवरी को महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस स्कूल स्तर पर मनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस दिन प्रदेशभर के स्कूलों में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदर्शों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें।
सांसद सीपी जोशी ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का धन्यवाद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। राज्यारोहण दिवस के आयोजन से विद्यार्थियों में राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होगी और नई पीढ़ी भारत की गौरवशाली परंपरा से जुड़ेगी।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
