Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने देश की सेवा में समर्पित सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए एक अहम और सम्मानजनक फैसला लिया है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने अपने सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष छूट की घोषणा की है।

RTDC होटलों में अब मिलेगा 25% से 50% तक का डिस्काउंट
नई पहल के तहत:
- सैनिकों और गौरव सेनानियों को RTDC के होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरने पर 25% की छूट मिलेगी।
- वीरांगनाओं को 50% की विशेष छूट दी जाएगी।
यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और राज्यभर में स्थित सभी RTDC के प्रतिष्ठानों में मान्य होगी।
दीया कुमारी का बयान: “साहस और बलिदान को सलाम”
राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “यह कदम हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सदैव सैनिकों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है।”
कैसे उठाएं इस योजना का लाभ
इस छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को अपनी पहचान और पात्रता संबंधी दस्तावेज RTDC होटल में चेक-इन के समय दिखाने होंगे। छूट की सुविधा RTDC की वेबसाइट और बुकिंग काउंटरों के माध्यम से भी उपलब्ध है।
पढ़ें ये खबरें
- गुना की नई SP बनीं ये लेडी अफसर: हवाला कांड के बाद CM ने अंकित सोनी को किया था सस्पेंड, विकास मिश्रा को मिली सीधी कलेक्टर की कमान
- रांची के मर्चेंट नेवी कैप्टन समुद्र बीच ईरान जंग के बने शिकार, पत्नी और बच्चे कर रहा केंद्र और राज्य सरकार से अंतिम दर्शन की मांग
- Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ करेगा पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया होंगे शामिल
- मुजफ्फरपुर में बिहार दिवस पर खुदीराम बोस मैदान में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति और विकास की दिखी झलक
- आस्था, रोमांच और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चरः धामी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने गढ़ रही नए आयाम, तीर्थ यात्राओं के लिए बड़े स्तर पर रोपवे परियोजनाओं की शुरुआत
