Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने देश की सेवा में समर्पित सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए एक अहम और सम्मानजनक फैसला लिया है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने अपने सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष छूट की घोषणा की है।

RTDC होटलों में अब मिलेगा 25% से 50% तक का डिस्काउंट
नई पहल के तहत:
- सैनिकों और गौरव सेनानियों को RTDC के होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरने पर 25% की छूट मिलेगी।
- वीरांगनाओं को 50% की विशेष छूट दी जाएगी।
यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और राज्यभर में स्थित सभी RTDC के प्रतिष्ठानों में मान्य होगी।
दीया कुमारी का बयान: “साहस और बलिदान को सलाम”
राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “यह कदम हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सदैव सैनिकों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है।”
कैसे उठाएं इस योजना का लाभ
इस छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को अपनी पहचान और पात्रता संबंधी दस्तावेज RTDC होटल में चेक-इन के समय दिखाने होंगे। छूट की सुविधा RTDC की वेबसाइट और बुकिंग काउंटरों के माध्यम से भी उपलब्ध है।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
