Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे की शुरुआत आज रींगस कस्बे से की। सड़क मार्ग से पहुंचने के बाद सरगोठ बॉर्डर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे भोपतपुरा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए।

हालांकि, सभा स्थल पर पहुंचने से ठीक पहले भोपतपुरा पावर ग्रिड क्षेत्र में घास-फूस और कचरे में आग लग गई, जो तेजी से फैलती जा रही है। आग के कारण क्षेत्र में काले धुएं का गुबार फैल गया है, जिसे दूर से भी देखा जा सकता है।
सभा स्थल के ठीक सामने आग की स्थिति को देखते हुए खंडेला विधायक सुभाष मील ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन खाली पड़े क्षेत्र में फैल रही आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सभा स्थल पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया। मंच से सीएम जनता को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा और सीकर जिला भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
इससे पहले सीएम ने टांटियावास टोल, श्रीमाधोपुर, चौमूं और गोविंदगढ़ में भी जनसभाएं कीं, जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों में जनता द्वारा किया गया जोरदार स्वागत देखा जा सकता है।
आगामी कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री रींगस के बाद पलसाना और बाजौर होते हुए सीकर सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे जनसुनवाई करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
- इसके बाद वे धोद, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर का दौरा करेंगे।
- 20 अप्रैल को मण्डावा और मुकुंदगढ़ होते हुए झुंझुनूं पहुंचकर सीएम जनसुनवाई और प्रशासनिक बैठक करेंगे।
- दौरे के अंतिम दिन वे पिलानी में बिट्स कैंपस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, फिर मलसीसर जाकर पेयजल डैम का निरीक्षण करेंगे।
- दौरे का समापन चूरू पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर होगा।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
