Rajasthan News: भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के भतीजे तन्यम गर्ग को बूंदी पुलिस ने 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। तन्यम पर बूंदी के व्यापारी संजय गोयल से खल सप्लाई के लिए एडवांस में पैसे लेने के बाद माल न भेजने का आरोप है।

व्यापारी ने कई बार तन्यम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो व्यापारी ने देई पुलिस थाने में तन्यम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने भरतपुर पहुंचकर तन्यम गर्ग को गिरफ्तार किया।
खल सप्लाई के लिए 85 लाख रुपए एडवांस
व्यापारी संजय गोयल ने तन्यम गर्ग को खल की सप्लाई के लिए 85 लाख रुपए एडवांस दिए थे, लेकिन तन्यम ने खल नहीं भेजी और संपर्क भी बंद कर दिया। इस पर संजय गोयल ने देई पुलिस थाने में तन्यम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तारी का विरोध और धमकी
गिरफ्तारी के दौरान विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के पीएसओ मुकेश मीना ने गिरफ्तारी का विरोध किया और हेड कांस्टेबल परसराम गुर्जर को धमकाते हुए कहा कि “तुम तो क्या भरतपुर पुलिस भी इसे गिरफ्तार नहीं कर सकती।” बावजूद इसके पुलिस ने तन्यम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।
तन्यम गर्ग की तन्यम ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से खल की सप्लाई का व्यापार करता है। व्यापारी संजय गोयल पहले से इसके संपर्क में था और नियमित तौर पर खल खरीदता था। हालांकि, इस बार तन्यम ने एडवांस में पैसे लेने के बाद खल की डिलीवरी नहीं की। तन्यम गर्ग के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी के 8 मामले दर्ज हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …
- मौत का LIVE VIDEO: काली नृत्य करते हुए युवक की बिगड़ी तबीयत, जवारा विसर्जन के दौरान साइलेंट अटैक से गई जान
- हाइवे पर मौत का सफरः पिकअप और स्लीपर बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- रायपुर निगम की रिकॉर्ड वसूली : एक दिन में 8.17 करोड़ संपत्तिकर जमा, जोन 2 और 5 सबसे आगे
- IPL 2026 : पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली ने 72 रनों की खेली अहम पारी
