Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी जयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

धौलपुर ACB की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर के प्रताप नगर स्थित मेवाड़ अपार्टमेंट में की, जहां प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू सुनील गोयल 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने शाला दर्पण पोर्टल को पुनः सक्रिय करने और आईडी-पासवर्ड जनरेट करने के एवज में परिवादी से 10 हजार रुपए की मांग की थी। परिवादी पहले ही 3 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन आरोपी बाबू बीते 3-4 महीनों से शेष राशि के लिए उसे परेशान कर रहा था।
परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धौलपुर ACB की टीम ने शनिवार को ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: सिर्फ साइड मांगने पर गर्भवती महिला को सरेराह पीटा, सड़क पर तड़पती रही पीड़िता; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 40 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को बुलाया; ईरान से भी बातचीत
- कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA में 3% की हुई बढ़ोतरी, मिलेगा तगड़ा एरियर
- भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता… अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया मैसेज, BJP को लेकर दिया बड़ा बयान
- जयपुर में विधायक को सूंघकर लौटाना पड़ा था पानी, सिविल लाइंस में बवाल के बाद एक्शन में गोपाल शर्मा, भ्रष्टाचार की खुली पोल
