Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी जयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

धौलपुर ACB की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर के प्रताप नगर स्थित मेवाड़ अपार्टमेंट में की, जहां प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू सुनील गोयल 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने शाला दर्पण पोर्टल को पुनः सक्रिय करने और आईडी-पासवर्ड जनरेट करने के एवज में परिवादी से 10 हजार रुपए की मांग की थी। परिवादी पहले ही 3 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन आरोपी बाबू बीते 3-4 महीनों से शेष राशि के लिए उसे परेशान कर रहा था।
परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धौलपुर ACB की टीम ने शनिवार को ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- 2014 में जीते बूथों पर अब BJP को कहां झटका लगा? विनोद तावड़े ने 2027 से पहले मांगा हिसाब
- ‘विरोध की भी एक गरीमा होती है…’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के नितिन नबीन
- खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: CG पुलिस ने कई राज्यों में दी दबिश, मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, अब तक 3.61 करोड़ रुपये नगद बरामद
- डबल मर्डर केस का खुलासा: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों को उतारा था मौत के घाट
- Narmadapuram News: माखननगर में जानलेवा हमला, चाकूबाजी के 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, अन्य की तलाश जारी
