Rajasthan News: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस कांड में शामिल 9 और ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने 8 एसआई और अजमेर रेंज आईजी ने 1 एसआई को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।

कौन-कौन से एसआई हुए सस्पेंड?
बीकानेर रेंज:
- करणपाल गोदारा
- जयराम
- मनीष बेनीवाल
- श्रवण कुमार
- मनीषा
- अंकिता गोदारा
- मंजू विश्नोई (तैनाती: बीकानेर)
- मंजू देवी (तैनाती: हनुमानगढ़)
अजमेर रेंज:
- सुभाष विश्नोई
पहले भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले, 3 जनवरी को 11 ट्रेनी एसआई को निलंबित किया गया था। ये एसआई जयपुर, कोटा, उदयपुर, और चित्तौड़गढ़ रेंज में तैनात थे।
जयपुर रेंज:
- राजेश्वरी
- दिनेश विश्नोई
- मनोहर
- श्याम प्रताप सिंह
- विक्रमजीत
कोटा रेंज:
- मालाराम विश्नोई
- चेतन सिंह
- रेणु कुमारी
चित्तौड़गढ़ रेंज:
- दिनेश विश्नोई
- मनोहरलाल विश्नोई
राजसमंद:
- राजेश्वरी विश्नोई
पेपर लीक कांड: अब तक का घटनाक्रम
इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 45 से अधिक ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया था। इनमें से कई को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद इन एसआई को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों में तैनात किया गया। हालांकि, बाद में उनके खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
पढ़ें ये खबरें
- ‘उसकी सोच घटिया, वह भाजपा के लायक नहीं’, दिनेश लाल यादव का खेसारी पर बड़ा बयान, कहा- ऐसी मानसिकता का आदमी….
- CG Crime News: नाबालिग और उसकी सहेली से दुष्कर्म, आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मुजफ्फरपुर की सड़कों पर आधी रात को हाई-स्पीड ड्रामा, बाइक पर 15 कार्टून शराब ढो रहे दो तस्कर गिरफ्तार
- Sports News Update: T20 WC में आज खेले जाएंगे 3 मैच… सुपर-8 स्टेज के लिए इन टीमों ने किया क्वालिफाई… पहली बार रणजी ट्रॉफी के फ़ाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर… BCCI सीनियर वुमेंस वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंची छत्तीसगढ़ की टीम
- बालों या जूते में चिपक गया हैं च्युइंग गम, तो घबराएं नहीं इन आसान तरीकों से निकालें …

