Rajasthan News: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस कांड में शामिल 9 और ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने 8 एसआई और अजमेर रेंज आईजी ने 1 एसआई को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।

कौन-कौन से एसआई हुए सस्पेंड?
बीकानेर रेंज:
- करणपाल गोदारा
- जयराम
- मनीष बेनीवाल
- श्रवण कुमार
- मनीषा
- अंकिता गोदारा
- मंजू विश्नोई (तैनाती: बीकानेर)
- मंजू देवी (तैनाती: हनुमानगढ़)
अजमेर रेंज:
- सुभाष विश्नोई
पहले भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले, 3 जनवरी को 11 ट्रेनी एसआई को निलंबित किया गया था। ये एसआई जयपुर, कोटा, उदयपुर, और चित्तौड़गढ़ रेंज में तैनात थे।
जयपुर रेंज:
- राजेश्वरी
- दिनेश विश्नोई
- मनोहर
- श्याम प्रताप सिंह
- विक्रमजीत
कोटा रेंज:
- मालाराम विश्नोई
- चेतन सिंह
- रेणु कुमारी
चित्तौड़गढ़ रेंज:
- दिनेश विश्नोई
- मनोहरलाल विश्नोई
राजसमंद:
- राजेश्वरी विश्नोई
पेपर लीक कांड: अब तक का घटनाक्रम
इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 45 से अधिक ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया था। इनमें से कई को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद इन एसआई को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों में तैनात किया गया। हालांकि, बाद में उनके खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन: दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज, जानिए पूरा चुनावी गणित
- RJD का हमला, गया में भू-माफियाओं के तांडव और बमबाजी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाए तीखे सवाल
- रामराजा सरकार दरबार में बदला समयः शरद पूर्णिमा के बाद अब 1 घंटे देरी से उठेंगे ‘सरकार’, अयोध्या यात्रा का शेड्यूल भी बदला
- गुमला में हाथी का तांडव: ग्रामीण को सूंड में लपेटकर आधा किलोमीटर तक घसीटा, कुचलकर मार डाला
- पंजाब में योग्यता के दम पर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम भगवंत मान बोले- सिर्फ डिग्री देना शिक्षा का उद्देश्य नहीं
