Rajasthan News: कांग्रेस हाईकमान ने बायतू विधायक हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार, 14 फरवरी की देर शाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी के 9 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें हरीश चौधरी का नाम भी शामिल है। इस नई जिम्मेदारी से उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है।

पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं हरीश चौधरी
हरीश चौधरी गांधी परिवार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। वे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। 2021 में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के सिद्धांत का पालन करते हुए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। वे 2009 से 2014 तक बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद भी रहे हैं और 2014 से 2019 तक एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
छात्र राजनीति से शुरुआत
मारवाड़ क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाने वाले हरीश चौधरी की राजनीतिक यात्रा छात्र जीवन से शुरू हुई थी। वे 1991-92 में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। कांग्रेस ने 2009 में उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। 2018 में वे बायतू से विधायक बने और गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बीमा कंपनी की अपील खारिज, सड़क हादसे में मृतक परिवार को 53.40 लाख का मुआवजा बरकरार
- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 681 शिविरों का सफल आयोजन, 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिग की सफल टेस्टिंग, खराब मौसम और रात में भी अब उड़ानें संभव
- 52nd Khajuraho Dance Festival: CM डॉ. मोहन ने वर्चुअली किया शुभारंभ, इस बार नटराज थीम पर केन्द्रित है नृत्य समारोह
- छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, संघ ने जताया आभार

