Rajasthan News: कांग्रेस हाईकमान ने बायतू विधायक हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार, 14 फरवरी की देर शाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी के 9 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें हरीश चौधरी का नाम भी शामिल है। इस नई जिम्मेदारी से उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है।

पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं हरीश चौधरी
हरीश चौधरी गांधी परिवार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। वे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। 2021 में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के सिद्धांत का पालन करते हुए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। वे 2009 से 2014 तक बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद भी रहे हैं और 2014 से 2019 तक एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
छात्र राजनीति से शुरुआत
मारवाड़ क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाने वाले हरीश चौधरी की राजनीतिक यात्रा छात्र जीवन से शुरू हुई थी। वे 1991-92 में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। कांग्रेस ने 2009 में उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। 2018 में वे बायतू से विधायक बने और गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की।
पढ़ें ये खबरें
- भिवाड़ी में भीषण आग से आधे घंटे में प्लास्टिक फैक्ट्री राख, आसपास के प्लांटों पर भी था खतरा
- सिद्धारमैया स्टिंग वीडियो विवाद: बेटे यतींद्र ने बताया फर्जी, कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर उठाए सवाल
- MP में सेबी चलाएगा ‘प्रोजेक्ट जागरूक’: युवाओं को सुरक्षित निवेश और फर्जी स्कीमों से बचाने प्रदेश में चलेगा मेगा अभियान
- अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM सम्राट से मिलने पहुंचे ललन सिंह, बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई मुलाकात
- केरलम में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर मौत ; पीड़ित परिवार के साथ ‘पिता जज’ ने की बदसलूकी
