Rajasthan News: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 में फर्जीवाड़े का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ के एसडीएम हनुमान राम को गिरफ्तार किया है। हनुमान राम पर आरोप है कि उसने SI भर्ती परीक्षा में एक अन्य व्यक्ति की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी।

कैसे हुआ खुलासा?
यह खुलासा नरपतराम और उसकी पत्नी इंद्रा की गिरफ्तारी के बाद हुआ। दोनों ने पूछताछ के दौरान हनुमान राम का नाम लिया, जिसके आधार पर जोधपुर रेंज पुलिस ने मामले की जानकारी SOG को सौंपी। SOG ने जांच के बाद 9 अप्रैल को हनुमान राम को गिरफ्तार कर लिया।
डमी कैंडिडेट बनकर दी थी परीक्षा
जानकारी के अनुसार, हनुमान राम ने नरपतराम की जगह SI भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं, नरपतराम की पत्नी इंद्रा ने भी हरखू जाट नाम के उम्मीदवार की जगह पर परीक्षा दी थी। हालांकि इंद्रा ने खुद की भी परीक्षा दी थी लेकिन वह इंटरव्यू में असफल रही, जबकि हरखू जाट चयनित हो गया।
RAS परीक्षा में पाया था 22वां रैंक
गौरतलब है कि हनुमान राम ने 2021 की RAS परीक्षा में 22वां रैंक हासिल किया था और वर्तमान में वह राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी के रूप में कार्यरत था। इससे पहले वह 2018 में सांख्यिकी विभाग में चयनित हुआ था और बाद में RAS की तैयारी करते हुए सफलता पाई।
हनुमान राम फतेहगढ़ में 11 फरवरी 2025 से SDM के रूप में पदस्थापित था। इससे पहले वह चितलवाना, बागोड़ा और शिव जैसे क्षेत्रों में भी उपखंड अधिकारी (SDM) के रूप में सेवाएं दे चुका है।
जांच जारी, और भी हो सकते हैं गिरफ्तार
SI भर्ती परीक्षा घोटाले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और SOG की जांच अब RAS अधिकारियों तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे की साख पर सवाल उठ रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Bilaspur News Update : सस्ता किराना का झांसा देकर व्यापारी को 15 लाख का लगाया चूना… चौकसे कॉलेज में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार… चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार…
- Argentina vs Cape Verde: छोटे से देश केप वर्डे ने अर्जेंटीना के पसीने छुड़ाए, FIFA World Cup में हारते-हारते बचा, एक्स्ट्रा टाइम में जैसे-तैसे जीता
- CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘दिल्ली EV सब्सिडी पोर्टल’, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1 लाख तक का इंसेंटिव
- GPM जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले CEO, अपर कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के प्रभार…
- CG Morning News : ‘चिंतन शिविर 3.0’ में CM साय होंगे शामिल… राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का दूसरा दिन… भोरमदेव ईको ट्रेल 2026 आज से शुरू… पढ़ें और भी खबरें
