Rajasthan News: राजस्थान को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट पर 1507 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

कैसा होगा नया एयरपोर्ट?
नए हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 20 लाख यात्रियों की होगी. इसमें 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा, जहां ए-321 श्रेणी के विमान उतर सकेंगे. एयरपोर्ट पर 7 पार्किंग बे, एप्रन, दो लिंक टैक्सीवे, एटीसी और टेक्निकल ब्लॉक, फायर स्टेशन और कार पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी. इसके अलावा 20,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल बिल्डिंग तैयार होगी, जो एक समय में 1000 यात्रियों को संभाल पाएगी.
राजस्थान सरकार ने दी जमीन
राजस्थान सरकार ने इस एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 440.06 हेक्टेयर जमीन सौंप दी है. कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री के लिए यह एयरपोर्ट बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर साबित होगा.
अभी की स्थिति
फिलहाल कोटा एयरपोर्ट एएआई के पास है. यहां 1220 मीटर लंबा रनवे है, जो छोटे विमानों (जैसे डीओ-228) के लिए इस्तेमाल होता है. इसमें केवल 50 यात्रियों की क्षमता वाला छोटा टर्मिनल मौजूद है.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
