Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य के 57,000 बिजली कर्मचारियों को अब ₹1 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

बिना किसी वित्तीय भार के बीमा सुविधा
इस बीमा योजना का प्रीमियम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा वहन किया जाएगा। इससे राज्य सरकार या कर्मचारियों पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। बीमा कवर में मृत्यु या स्थायी अपंगता की स्थिति में ₹1 करोड़, आंशिक अशक्तता पर ₹80 लाख तक का कवर और ₹10 लाख तक का सामूहिक जीवन बीमा शामिल होगा। अन्य आर्थिक सहायता और सुविधाएं भी इस योजना का हिस्सा हैं।
ऊर्जा कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार बिजली कर्मियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
यह योजना जयपुर, जोधपुर, अजमेर विद्युत वितरण निगमों, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम और उत्पादन निगम के कर्मचारियों पर लागू होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दो नए मोबाइल एप्स ‘जेईएन साइट वेरीफिकेशन एंड एस्टीमेशन ऐप’ और ‘सब स्टेशन मॉनिटरिंग ऐप’ भी लॉन्च किए। ये एप्स बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल और तेज सेवाएं देने में मदद करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “डिजिटल तकनीक के माध्यम से हम सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावशाली बना रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल भारत’ विजन की दिशा में एक सशक्त पहल है।”
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लुढ़कना शुरू, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में आज बारिश का अलर्ट नहीं, साफ रहेगा मौसम; सुबह-रात बढ़ेगी ठंडक
- Bihar Today Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
