Rajasthan News: बीकानेर के मदान मार्केट में 7 मई को हुए भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। बुधवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से तीन और शव बरामद किए गए। हादसा नया कुआं के पास स्थित एक ज्वेलरी वर्कशॉप में गैस सिलेंडर फटने से हुआ, जिससे पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया।

हादसे में 21 दुकानें तबाह, कई घायल
इस शक्तिशाली धमाके में 21 दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई घायल पीड़ितों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन को आशंका है कि मलबे में अब भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य की दी जानकारी
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर पोस्ट शेयर किया, “बीकानेर में कल गैस सिलेंडर फटने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन दुर्घटना के बाद से ही लगातार राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से लगा है। घायलों को समुचित उपचार एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॐ शांति!”
बीकानेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है,”संसदीय क्षेत्र बीकानेर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में गैस सिलेडंर में हुए विस्फोट से कई लोगों के हताहत होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में सभी दिवंगतों को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताई संवेदनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, बीकानेर में गैस सिलेंडर फटने से 9 लोगों की दुखद मौत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
