Rajasthan News: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को रेप केस में बड़ा झटका लगा है। हिसार कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। हरियाणा की एक युवती ने उन पर जयपुर और चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल और फ्लैट में रेप करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

देवेंद्र बूड़िया ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर करते हुए दावा किया कि वह 14 साल से पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हैं। उनके हाथ-पैर कांपते हैं और उनकी सेक्स पावर कमजोर है, जिससे वह किसी का रेप कर ही नहीं सकते। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि यदि संदेह हो तो उनकी मेडिकल जांच कराई जाए। उनके वकील ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे झूठा करार दिया।
हालांकि, कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अब उनकी कानूनी टीम हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है।
देवेंद्र बूड़िया के वकील ने कहा कि एफआईआर में जिन होटलों और फ्लैट्स का जिक्र किया गया है, वहां उनके ठहरने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उनका दावा है कि चंडीगढ़ के हयात होटल में बूड़िया कभी नहीं रुके और जयपुर में जिस फ्लैट की बात कही जा रही है, वह एक धर्मशाला है, जहां हर व्यक्ति की एंट्री दर्ज की जाती है।
इसके अलावा, वकील ने आरोप लगाया कि पीड़िता बार-बार फोन कर देवेंद्र बूड़िया से आर्थिक मदद मांगती थी और जब भी जरूरत पड़ी, उन्हें पैसे दिए गए। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि दबाव में आकर यह मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर, पीड़िता ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ और जयपुर में बूड़िया ने नशे की हालत में उसके साथ रेप किया। उसने कहा कि बूड़िया ने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और सलमान खान से मिलाने व बिग बॉस में भेजने का लालच दिया।
अब इस मामले की अगली सुनवाई हरियाणा हाईकोर्ट में होगी, जहां होटल रिकॉर्ड और पुलिस जांच की रिपोर्ट अहम भूमिका निभाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
