Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के टोकवासा मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार चला रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार के 34 वर्षीय बेटे किशोर पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।

आसपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा के मुताबिक, किशोर पाटीदार उदयपुर किसी काम से गए थे। वापसी के दौरान टोकवासा मोड़ के पास उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकालकर आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखा। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
