Rajasthan News: करौली जिले के टोडाभीम में आयोजित टोडाभीम प्रीमियर लीग क्रिकेट महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी और पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उनके मंच से दिए गए बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025, रविवार का बताया जा रहा है।

अपने संबोधन में गोलमा देवी ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा को टोडाभीम का बाबा कहे जाने की बात सही नहीं है। उन्होंने कहा, टोडाभीम उनका मायका है, इसलिए यहां वह बाबा नहीं, फूफा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फाइनल मुकाबले के दिन ही डॉ. किरोड़ी लाल मीणा टोडाभीम आएंगे।
गोलमा देवी ने मंच से कहा कि वह पूर्व मंत्री रह चुकी हैं और बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने उन्हें उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने लोगों से कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से विकास के काम जरूर करवाएं, क्योंकि ऐसे नेता बार-बार नहीं मिलते। सड़क निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां सड़क नहीं है, वहां सड़क बनवानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने ससुराल में सड़क न होने की बात कही थी, तो डॉ. मीणा ने जवाब दिया था कि उनके लिए सभी जगह ससुराल समान हैं।
कार्यक्रम के दौरान गोलमा देवी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी। इसी बीच मंच पर मौजूद एक महिला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट महोत्सव जैसे आयोजन में साड़ी की बजाय लुगड़ी पहनकर आना चाहिए।
अपने भाषण में गोलमा देवी ने कहा कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उनके समय में शिक्षा पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था। उन्होंने युवाओं को मोबाइल के बढ़ते उपयोग से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि आज के समय में लड़के-लड़कियां मोबाइल में उलझे हुए हैं, जबकि शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
