Rajasthan News: विधानसभा में बजट बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर करारा प्रहार किया। जीनगर ने आरोप लगाया कि डोटासरा के शिक्षा मंत्री रहते प्रदेश में 19 बार पेपर लीक हुए, जिसने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।

विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सदन में उस चर्चित घटना की याद दिलाई जब तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत के सामने ही शिक्षकों ने तबादलों में पैसे लेने की बात स्वीकार की थी। जीनगर ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रहते उन्होंने अपने रिश्तेदारों को आरएएस (RAS) में अनुचित तरीके से पास करवाया। लिखित परीक्षा में कम अंक होने के बावजूद इंटरव्यू में चहेतों को ज्यादा नंबर दिलवाकर उन्हें अधिकारी बनाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि गहलोत ने तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए केवल अपने मंत्रियों और चहेतों की चिंता की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर जनता की चिंता की होती तो आज विपक्ष में नहीं बैठना पड़ता। जीनगर ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनता महामारी से जूझ रही थी, तब पूरी सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए होटलों में बंद होकर मजे कर रही थी।
भाजपा विधायक के इन गंभीर आरोपों के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। अब ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा सरकार डोटासरा के कार्यकाल के दौरान हुई आरएएस भर्तियों और पेपर लीक के पुराने मामलों की फाइलें भी दोबारा खोल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन ने कमिश्नर्स-कलेक्टर्स की ली बैठक: त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश, पराली, गेहूं उपार्जन समेत इन मुद्दों पर कही ये बात
- बैंक से घर आ रहे किसान से 2.5 लाख की लूट, हेलमेट पहनकर आए लुटेरे, नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
- जब प्रदेश की राजधानी ही असुरक्षित हो जाए तो…धामी सरकार पर यशपाल आर्य का हमला, 15 दिनों के भीतर 5 हत्या को लेकर दिया बड़ा बयान
- दिल्ली में गर्लफ्रेंड घुमा रहा था ज्योतिषी पति: पत्नी ने बीच सड़क कार से खींचा, बाल पकड़कर की धुनाई
- मोतिहारी में पुलिस और रेल पुलिस का संयुक्त एक्शन, 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाले गए लापता बच्चे

