Rajasthan News: राजस्थान से फिर एक बीएलओ की मौत की खबर आ रही है। धौलपुर में 42 वर्षीय अनुज गर्ग की देर रात तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार का कहना है कि लगातार बढ़ते काम के दबाव ने उनकी सेहत पर असर डाला, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। सुबह पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे हुआ। अनुज रोज की तरह मतदाताओं के फॉर्म का डेटा अपलोड कर रहे थे। थोड़ी देर आराम के लिए उन्होंने चाय मांगी, लेकिन चाय आए उससे पहले ही वे अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनुज की बहन वंदना गर्ग ने बताया कि उन्हें गौशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 की जिम्मेदारी दी गई थी। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान काम इतना बढ़ गया कि उन्हें अक्सर रात दो बजे तक जागकर फॉर्म अपडेट करने पड़ते थे। परिवार का आरोप है कि यह दबाव उनकी सेहत पर सीधे-सीधे भारी पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- Bilaspur News Update : बैंक कर्मचारी को सायबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना… हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर FIR … खेत गिरवी के नाम पर तीन लाख की ठगी… लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित…
- ‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’ Vs ‘वेलफेयर मॉडल’: पश्चिम बंगाल चुनावी जंग के लिए BJP-TMC के प्लान में क्या-क्या खास? जानें पूरी डिटेल
- 27 का समीकरण सेट! भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानिए सत्ता की चाबी हासिल करने कैसे बिठाया जाति का समीकरण
- दिल्ली में अस्पतालों के बाहर खुलेंगी 40 नई अटल कैंटीन, मरीजों के तीमारदारों को मिलेगा 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
- महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा सनातन का जयघोष: निकाली गई भव्य वाहन रैली, संभागभर से जुटेंगे सनातनी, अखिल भारतीय सनातन परिषद ने नई टीम घोषित

