Rajasthan News: राजस्थान से फिर एक बीएलओ की मौत की खबर आ रही है। धौलपुर में 42 वर्षीय अनुज गर्ग की देर रात तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार का कहना है कि लगातार बढ़ते काम के दबाव ने उनकी सेहत पर असर डाला, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। सुबह पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे हुआ। अनुज रोज की तरह मतदाताओं के फॉर्म का डेटा अपलोड कर रहे थे। थोड़ी देर आराम के लिए उन्होंने चाय मांगी, लेकिन चाय आए उससे पहले ही वे अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनुज की बहन वंदना गर्ग ने बताया कि उन्हें गौशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 की जिम्मेदारी दी गई थी। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान काम इतना बढ़ गया कि उन्हें अक्सर रात दो बजे तक जागकर फॉर्म अपडेट करने पड़ते थे। परिवार का आरोप है कि यह दबाव उनकी सेहत पर सीधे-सीधे भारी पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
