Rajasthan News: चूरू. चूरू-सादुलपुर रेलखंड का दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसको लेकर रेलवे ने 4 जनवरी से 3 फरवरी तीन चरण में ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान चूरू-सादुलपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेन 5 से 7 दिन तक रद्द रहेंगी, वहीं 13 आंशिक रद्द रहेंगी। 22 ट्रेन दूसरे रूट से चलेंगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने चूरू-सादुलपुर खंड पर काम को लेकर ब्लॉक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली सहित कई एक्सप्रेस, साप्ताहिक ट्रेन बदले हुर मार्ग से चलेगी। इनमें लालगढ़ प्रयागराज व दिल्ली-जोधपुर ट्रेन 21 से 24 जनवरी तक बदले हुए मार्ग रेवाड़ी रींगस फुलेरा डेगाना होकर चलेंगी। रामेश्वरम- फिरोजपुर, कोटा-हिसार व श्रीगंगागनर-बांद्रा एक्सप्रेस झुंझुनूं-लोहारू होकर चलेंगी। इसी तरह लालगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, बीकानेर-सियालदाह, बीकानेर-बांद्रा, बीकानेर-साईनगर शिरडी एवं बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस बदले हुए मेड़ता मार्ग से संचालित होगी।
जोधपुर-हिसार पैसेंजर सहित ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
जोधपुर-हिसार पैसेंजर 20 से 24 जनवरी तक हिसार-जोधपुर पैसेंजर 21 से 25 जनवरी तक रतनगढ-चूरू स्पेशल पैसेंजर 20 से 24 जनवरी तक, जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर 18 से 24 जनवरी तक रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर 18 से 24 जनवरी तक सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर 19 से 25 जनवरी तक, रेवाड़ी-जोधपुर पैसेंजर 19 से 25 जनवरी तक चूरू-सीकर पैसेंजर 20 से 24 जनवरी तक, सीकर-चूरू पैसेंजर ट्रेन 20 से 24 जनवरी तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा बीकानेर-हिसार ट्रेन का 3 जनवरी से 2 फरवरी तक रतनगढ़ से बीकानेर तक ही संचालन होगा, बीकानेर-हिसार पैसेंजर ट्रेन 3 जनवरी से 2 फरवरी बीकानेर से रतनगढ़ तक चलेगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। हिसार-बीकानेर ट्रेन 4 जनवरी से 3 फरवरी हिसार की जगह रतनगढ़ से बीकानेर तक चलेगी। लुधियाना-चूरू पैसेंजर ट्रेन 2 फरवरी तक लुधियाना से हिसार तक चलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- फर्जीवाड़े पर फुलस्टॉप: यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए क्या है आयोग का प्लान
- चार लोगों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी को 7 साल की सजा, पांच लोग बरी
- मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, NH-80 जाम कर ग्रामीणों का हंगामा
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

