Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में दिवाली की रात खुशियों के बीच खून-खराबे की वारदात हो गई। पटाखा फेंकने को लेकर हुए मामूली झगड़े ने देखते-देखते जानलेवा रूप ले लिया। सिलोर पुलिया इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे त्योहार का माहौल मातम में बदल गया।

पटाखे से शुरू हुआ विवाद, जान तक पहुंचा मामला
पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम विष्णु सैनी, पुत्र प्रकाश सैनी है, जो नाहर का चोहट्टा इलाके का निवासी था। दिवाली की रात कुछ युवकों के साथ उसका पटाखा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो सामने वाले युवक ने चाकू निकालकर विष्णु पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विष्णु को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच जारी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ सबूत जुटाए। बूंदी एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पटाखे को लेकर हुए विवाद का लग रहा है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। नाहर का चोहट्टा और सिलोर पुलिया इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक विष्णु सैनी का शव बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
