Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर में सोमवार देर रात नोखा-सीकर रोड पर स्थित द रॉयल ट्रीट होटल गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई इस अंधाधुंध फायरिंग में होटल मालिक मुनीराम मंडा की जान चली गई, जबकि उनके भाई समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बदमाश होटल में दाखिल हुए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में घायल मुनीराम मंडा, भीखमचंद, श्रवण और प्रभुराम को तत्काल बीदासर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सुजानगढ़ रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मुनीराम को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल भीखमचंद के सीने में गोली लगी है और उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई श्रवण सिंह के पैर और कमर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर होटल को सील कर दिया है।
घायल श्रवण सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि देवी सिंह खैरिया नामक व्यक्ति, जो पहले उनके साथ काम करता था, ने रंजिश के चलते इस हमले की साजिश रची। श्रवण के मुताबिक, करीब 7-8 महीने पहले उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस हमले में मुख्य रूप से आदतन अपराधी राजू नेहरा का नाम सामने आया है।
चूरू एसपी जय यादव के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें राजूराम नेहरा और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। बीदासर और सुजानगढ़ में भारी पुलिस बल तैनात है और घायलों की सुरक्षा के लिए जयपुर में भी गार्ड तैनात किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
