Rajasthan News: सांचौर के सरवाना थाना इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक पारिवारिक विवाद ने शनिवार को इतना भयावह रूप ले लिया कि एक दामाद ने अपनी ही सास पर जानलेवा हमला कर दिया।

बता दें कि आरोपी दामाद सोहनलाल ने सास कैली देवी की नाक फसल काटने वाली कैंची से काट दी और उसके बाद वह कटे हुए हिस्से को अपने साथ लेकर ही फरार हो गया। इस खौफनाक वारदात के बाद घायल महिला को तुरंत सांचौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुजरात के मेहसाणा रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला भीमगुड़ा के जंभेश्वर नगर का है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोहनलाल की शादी करीब छह साल पहले डूंगरी की सरिता से हुई थी, लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते पत्नी अलग रह रही थी। सूत्र बताते हैं कि आरोपी को शक था कि उसकी सास ही पत्नी को उसके खिलाफ भड़का रही है और उसे मिलने तक नहीं दे रही है।
बता दें कि शनिवार को भी इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था, जिससे परेशान होकर कैली देवी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थीं। रास्ते में ही दामाद ने उन्हें रोका और इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली पारिवारिक रंजिश इस कदर हिंसक कैसे हो सकती है।
पुलिस के आला अधिकारी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हो गए हैं। सांचौर सीओ जयराम ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा
- लखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर खूनी हमला: चौकी प्रभारी समेत 3 कर्मचारी लहूलुहान, इलाके में तनाव
- मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा: राइस मिल में मशीन की चपेट में आया मजदूर, हाथ-पैर कटे, घटना दबाने में जुटा प्रबंधन
- Sweety Patel Murder Case: 40 गवाह मुकरे, नहीं मिली लाश… PI देसाई को कैसे हुई उम्रकैद?

