Rajasthan News: अजमेर. सावर उपखंड के नापाखेड़ा गांव के पास बनास नदी में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. नहाने गए पांच युवकों की नाव नदी में पलट गई, जिसमें तीन युवक लापता हो गए, जबकि दो ने तैरकर अपनी जान बचा ली.
सावर थाना प्रभारी बनवारी मीणा के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर 12:30 बजे हुआ. नापाखेड़ा निवासी पांच युवक नाव से बनास नदी में नहाने गए थे. अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी पानी में गिर गए. दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन संदीप मीणा (30), कालूराम मीणा (16) और राजवीर मीणा (30) अब तक लापता हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. अंधेरा होने के कारण शाम 7:30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया, लेकिन मंगलवार सुबह पुनः तलाश शुरू की गई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
एनडीआरएफ टीम भी जुटी
हादसे के करीब 19 घंटे बाद भी लापता युवकों का कोई पता नहीं चल सका है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और पूरी गंभीरता से बचाव कार्य कर रही है. ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर खोजबीन में जुटे हुए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- 30 साल से जयपुर को नहीं मिला ब्राह्मण मेयर, अब BJP के सामने समाज ने रखी ये बड़ी मांग
- Bihar Top News Today: PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में जले ‘आशीर्वाद के दीये, तेजस्वी ने कसा तंज
- बरेली में DM का ‘ऑन द स्पॉट’ न्याय: क्लर्क साहब देने गए थे टाइपिंग टेस्ट, लौटते वक्त हाथ में मिला चपरासी का लेटर
- मेयर-सभापति की कुर्सी के लिए करोड़ों का खेल? अशोक गहलोत के आरोपों से राजस्थान की सियासत गरमाई
- ‘I LOVE YOU मोदी जी…’ 4 साल की नन्ही फैन ने काटा केक, ग्वालियर से आया बेहद प्यारा बर्थडे मैसेज!



