Rajasthan News: अजमेर. सावर उपखंड के नापाखेड़ा गांव के पास बनास नदी में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. नहाने गए पांच युवकों की नाव नदी में पलट गई, जिसमें तीन युवक लापता हो गए, जबकि दो ने तैरकर अपनी जान बचा ली.
सावर थाना प्रभारी बनवारी मीणा के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर 12:30 बजे हुआ. नापाखेड़ा निवासी पांच युवक नाव से बनास नदी में नहाने गए थे. अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी पानी में गिर गए. दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन संदीप मीणा (30), कालूराम मीणा (16) और राजवीर मीणा (30) अब तक लापता हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. अंधेरा होने के कारण शाम 7:30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया, लेकिन मंगलवार सुबह पुनः तलाश शुरू की गई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
एनडीआरएफ टीम भी जुटी
हादसे के करीब 19 घंटे बाद भी लापता युवकों का कोई पता नहीं चल सका है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और पूरी गंभीरता से बचाव कार्य कर रही है. ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर खोजबीन में जुटे हुए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- LPG गैस चोरी का खुलासा! सुनसान मैदान में हो रही थी सिलेंडरों की हेराफेरी, एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर ने दी दबिश, तो फरार हुए आरोपी
- समुद्र के पानी से लिथियम निष्कर्षण: क्या भारत में इलेक्ट्रिक वाहन हो जाएंगे सस्ते?
- बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, ₹1.59 लाख की कीमत में मिले कई धांसू फीचर्स और 4V इंजन
- ऐप और नेटवर्क की तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, ई-अटेंडेंस नियमों में बदलाव के लिए खोला मोर्चा
- ‘ब्लू ड्रम’ के बाद अब ‘बक्सा कांड’: पति की हत्या के बाद बक्से में भरकर हाईवे पर छोड़ा शव, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

