Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर धमकी भरे संदेशों से दहशत में है। सोमवार को शहर के दो स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जैसे ही यह सूचना प्रशासन तक पहुंची, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

किन स्कूलों को मिली धमकी?
जानकारी के अनुसार, जयपुर के मानसरोवर स्थित स्प्रिंगफील्ड स्कूल और शिवदासपुरा के एक अन्य स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें साफ लिखा गया कि स्कूल परिसर को बम से उड़ाया जाएगा।
पुलिस ने शुरू की तलाशी
धमकी की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड भी तलाशी में जुटे। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौर करने वाली बात है कि जयपुर में इस तरह के धमकी भरे संदेश कोई नई बात नहीं हैं। हाल ही में 20 अगस्त को शहर के प्रतिष्ठित द पैलेस स्कूल को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस मामले ने भी पूरे शहर को तनाव में डाल दिया था। फिलहाल पुलिस साइबर टीम ईमेल के सोर्स की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- UP में 18 प्रीमियम बस स्टेशनों के विकास के लिए टेंडर जारी, 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश की संभावना
- NEET पेपर लीक केस: 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ी, ब्रेन मैपिंग-लाई डिटेक्टर याचिका पर फैसला सुरक्षित
- लुधियाना कांग्रेस कार्यक्रम में फिर हंगामा, भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी; भड़के राजा वड़िंग, हाईकमान को रिपोर्ट भेजने की बात
- Naresh Meena Surrender: नरेश मीणा ने किया सरेंडर, जानें टोंक कोर्ट से सीधे जेल तक की पूरी कहानी
- MLC बने मंत्री दीपक प्रकाश, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

