Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आई एयर एशिया की फ्लाइट में जहरीले सांप, बिच्छू और मकड़ियों से भरे सात प्लास्टिक डिब्बे बरामद किए हैं। गुरुवार रात जब कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की जांच की, तो उन्हें ये संदिग्ध डिब्बे मिले। इस मामले में दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया है।

यात्रियों का दावा, पैकेट में क्या था, नहीं जानते थे
कस्टम अधिकारियों को जब दो यात्रियों पर शक हुआ, तो उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। यात्रियों ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि पैकेट में क्या था। इस मामले में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है और अब उनकी टीम इन जीवों की जांच करेगी। कस्टम विभाग को शक है कि इन जहरीले जीवों की तस्करी नशे के लिए की जा रही थी।
सांप के जहर से नशे की आशंका
जानकारों के मुताबिक, सांप और अन्य जहरीले जीवों के जहर का इस्तेमाल कुछ देशों में नशे के रूप में किया जाता है। सांप के जहर में न्यूरोटॉक्सिन नाम का एक केमिकल होता है, जो मस्तिष्क को प्रभावित कर नशे जैसा एहसास कराता है। इस तरह के नशे को ओफिडिज्म कहा जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है।
भारत में इस तरह का नशा आम नहीं है, लेकिन विदेशों में इसका चलन है। यह नशा बेहद घातक हो सकता है और इसके प्रभाव कई दिनों तक बने रह सकते हैं। लंबे समय तक इसका सेवन करने से इसकी लत लग सकती है, जिससे व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से इस पर निर्भर हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
- KKR vs SRH IPL 2026 : हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से दी करारी शिकस्त, 16 ओवर में ढेर हुई टीम; उनादकट ने झटके 3 विकेट
- ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी
