Rajasthan News: अजमेर शहर में मंगलवार देर रात एक रिहायशी इलाके में घर के बाहर चल रही डांस पार्टी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। शोर-शराबे को लेकर टोकने पर युवकों के बीच पहले बहस हुई, जो कुछ ही देर में लात-घूंसे और मारपीट तक पहुंच गई। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। स्थानीय निवासियों ने रिहायशी इलाकों में इस तरह के उत्पात पर चिंता जताई है।

मारपीट में युवक गंभीर, महिला को फ्रैक्चर
इस घटना में एक युवक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक महिला को वाहन की टक्कर लगने से हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है। सभी घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा बढ़ने के बाद मारपीट हुई और बाद में वाहन से टक्कर मारने की घटना भी सामने आई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर हालात काबू में किए।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह हंगामा हो रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!


