Rajasthan News: जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ना अब भारी पड़ने वाला है. अगर किसी चालक के 20 से ज्यादा चालान निकल गए, तो पुलिस उसका लाइसेंस रद्द कर देगी और मामला दर्ज करने में भी देर नहीं करेगी.

पुलिस का नया सख्त प्लान
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ा रुख अपनाया है. हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाना, जेब्रा लाइन पार करना, तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर तुरंत जुर्माना तो होगा ही, साथ में दोबारा गलती पर लाइसेंस भी जा सकता है. शहरभर में कैमरे लगाए गए हैं और हर चौराहे पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है. ओवरस्पीड पकड़ने के लिए इंटरसेप्टर और शराब के नशे की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर लगातार इस्तेमाल हो रहे हैं.
20 से ज्यादा चालान? सीधे लाइसेंस रद्द
स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने साफ कहा है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के लिए अब कोई छूट नहीं. जिन ड्राइवरों के 20 से ज्यादा चालान हैं, उनका लाइसेंस तुरंत निरस्त किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं. अब तक 30 से ज्यादा चालकों पर यह कार्रवाई हो चुकी है, यानी पुलिस ने संकेत दे दिया है कि लापरवाही की कोई जगह नहीं.
शहर के कई इलाकों में कैमरे और स्पीड मॉनिटर पहले से लगे हैं, लेकिन अब पुलिस एक नई ऐप के जरिए मौके पर ही कार्रवाई कर रही है. ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े पुलिसकर्मी उल्लंघन की फोटो लेकर ऐप में अपलोड करते हैं और चालान सीधे मोबाइल और घर के पते पर पहुंच जाता है.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
