Rajasthan News: राजस्थान में बीएसएनएल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कंपनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को उस सिम का 1 लाख 10 हजार रुपये का बिल थमा दिया, जिसे उन्होंने कभी चलाया ही नहीं था.
जानकारी के अनुसार राठौड़ ने यह सिम 2016 में विदेश यात्रा के दौरान सिर्फ एहतियात के तौर पर लिया था. उनका कहना है कि सिम न तो एक्टिव हुआ और न ही एक बार भी इस्तेमाल में आया, फिर भी इतना बड़ा बिल जारी कर दिया गया.

राठौड़ ने मामला जिला उपभोक्ता आयोग में उठाया. जांच के बाद आयोग ने साफ कहा कि कंपनी की तरफ से यह सीधी गलती है. पीठासीन अधिकारी अजय कुमार बंसल और सदस्य शिवराम माहिया ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह उपभोक्ता के साथ छल है. आयोग ने बीएसएनएल को तुरंत बिल रद्द करने का आदेश दिया. साथ ही सिम लेते समय जमा किए गए 10 हजार रुपये वापस लौटाने को कहा. इतना ही नहीं महाप्रबंधक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.
मदन राठौड़ ने दावा किया कि विदेश यात्रा के दौरान सिम सिर्फ आपात स्थिति के लिए लिया गया था लेकिन इसे कभी चालू नहीं किया. कंपनी ने बगैस सबूत के बिल भेजा जो पूरी तरह गलत था.
पढ़ें ये खबरें
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
- मंडी में बारदाने की कमी पर बिफरे एसडीएम: आढ़तियों की समस्या सुन हैफेड को दिए निर्देश, बोले- उठान में न हो देरी
- इंदौर में बड़ा हादसा टला: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे तीन बच्चे, ऐसे बची जान…
- कच्चे आम से बना लें अमचूर पाउडर, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत …
- पंजाब में बड़े आतंकी-जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार
